रूड़की: पिरान कलियर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा ने एक युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप,मुकदमा दर्ज
रुड़की की फिरन कलियर थाना पुलिस को क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने तहरीर देकर बताया कि 3 साल पहले उसकी मुलाकात अभिषेक से हुई थी। आरोप है कि अभिषेक के द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद छात्रा को जानकारी मिली कि युवक ने सहारनपुर निवासी एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।