श्योपुर: बचपन की नींव सशक्त करेंगे तभी होगा विकास: अरोरा, श्योपुर में मिशन नींव का पुनः शुभारंभ
श्योपुर। राॅकेट लर्निंग संस्था द्वारा संचालित मिशन नींव कार्यक्रम का पुनः शुभारंभ श्योपुर जिले में गुरूवार को दोपहर 1 बजे नेरोगेज होटल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीपीओ पवनजीत अरोरा एवं सीडीपीओ गौरव दुबे उपस्थिति रहे। साथ ही जिले के सभी पर्यवेक्षक एवं अन्य महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।