श्योपुर: गायत्री जयंती पर शक्तिपीठ में हुआ दीपदान, गायत्री मंत्रों का सामूहिक जप किया गया
श्योपुर। शहर के किला रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर आज बुधवार को शाम 6 बजे गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर्व की पूर्व संध्या पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गायत्री परिजनो ने सामुहिक गायत्री मंत्र का जप करते हुए दीप यज्ञ में भाग लिया।