श्योपुर: सांसद: पेड़ों की छाया में मां का दुलार, केंद्रीय विद्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम शुरू
श्योपुर। शहर के बायपास रोड स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में गुरूवार को सुबह 11.30 बजे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए पौधरोपण कार्यकम किया गया, जिसमें क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, कलेक्टर अर्पित वर्मा, डीएफओ केएस रंधा सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।