श्योपुर: मछली पकड़ने की बात पर युवक से मारपीट, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कंवरसली में एक युवक से मछली पकडने की बात को लेकर बुधवार की रात्रि 9 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे दी है