भिवानी: बड़ चौक पर ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की बैठक हुई आयोजित
बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के हिसार हैडऑफिस के चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा मुख्य रूप से पहुंचे तथ बिजली कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की। इस दौरान सर्कल सचिव का चुनाव भी करवाया गया, जिसमे अशोक गोयत को र्निविरोध सर्कल सचिव चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि बिजली कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है।