भिवानी: पतराम गेट क्षेत्र में पिछले करीबन एक वर्ष से दूषित पेयजल की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने कहा कि पतराम गेट गली नंबर-एक, दो व तीन में पिछले करीबन एक वर्ष से दूषित पेयजल की सप्लाई की जा रही है। जिसकी शिकायत वे कई बार संबंधित अधिकारियों को कर चुके है, लेकिन इसके बावजूद भी समस्या ज्यो की त्यो बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उपरोक्त गलियों में सीवरेज का पानी मिक्स होकर पेयजल आता है ।