लालगंज: सांगीपुर के टेकनियापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में
सांगीपुर थाना क्षेत्र के टेकनियापुर में 55 वर्षीय उर्मिला वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नशे के आदी पति श्याम लाल से विवाद और मारपीट के बाद जान बचाने के लिए भागी उर्मिला की रास्ते में ही मौत हो गई। मायके पक्ष की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने राविवार शाम 5 बजे आरोपी पति को हिरासत में ले