चौसा: बनारपुर में पुलिस की छापेमारी में 44 लीटर से अधिक देशी शराब बरामद, तस्कर फरार
Chausa, Buxar | Jul 6, 2026 पटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव में पुलिस ने सोमवार सुबह 10 बजे के करीब गुप्त सूचना पर छापा मारकर 44.2 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में शराब का अवैध भंडारण कर बिक्री हो रही है। सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख तस्कर शराब छोड़कर भाग निकला। तलाशी में कुल 44.26 लीटर देशी शराब बरामद हुआ।