बाराबंकी: शुक्रवार की साप्ताहिक परेड में दिखा अनुशासन। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सलामी ली, जवानों से दौड़ कराई। टर्न-आउट, टोलीवार ड्रिल और परेड का बारीकी से निरीक्षण कर फिटनेस-अनुशासन के टिप्स दिए। यूपी-112 पीआरवी वाहनों के उपकरण व साफ-सफाई चेक किए, शस्त्रागार-परिवहन शाखा का भी भ्रमण किया। रजिस्टर-अभिलेख अपडेट रखने के निर्देश। CO नगर संगम कुमार व प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार रहे मौजूद। #BarabankiPolice #UPPolice