भिवानी: हुडा पार्क में शुक्रवार को वेटरन संगठन भिवानी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान हुडा पार्क की दयनीय स्थिति के सुधार की मांग को लेकर एक बार फिर प्रशासन से मिलने की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि हुडा पार्क की बदहाल स्थिति के सुधारीकरण की मांग को लेकर वेटरन संगठन भिवानी के पदाधिकारी कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके है, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जंू तक नहीं रेंग रही।