शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक और प्रमुख शोभित कटियार ने कहा है कि पिछले सात-आठ दिनों से हिमाचल प्रदेश में मानसून काफी कमजोर रहा है और ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा है लेकिन अब उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहे एक बहुत एक्टिव सिस्टम का हिमाचल प्रदेश पर 26 सितंबर से 29 सितंबर के बीच असर दिखेगा। इस दौरान ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, खासकर 27 और 28 सितंबर को। इसके अलावा पूर्वी हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की भी प्रबल संभावना है। 29 सितंबर के बाद जब यह सिस्टम कमजोर हो जाएगा तो इसका असर कम हो जाएगा और राज्य में फिर से मौसम साफ हो जाएगा। सिरमौर जिले में 26 से 28 सितम्बर तक भारी बारिश, शिमला और सोलन जिलों में 27 और 28 सितम्बर को भारी बारिश तथा मंडी जिले में 27 सितम्बर को भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल में बदलते इस मौसम का असर चंडीगढ़ ट्राइसिटी पर भी देखा जा सकता है।
#himachal #weatherupdate #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Sep 25, 2026