सिकंदराराऊ: मैनपुरी का युवक जहर खुरानी का शिकार हुआ, होश आने पर थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज
मैनपुरी निवासी अरविंद कुमार पुत्र ओंकार अलीगढ़ से मैनपुरी जाने वाली रोडवेज बस में सवार हुए। रास्ते में उनके पास बैठे कुछ यात्रियों ने उनकी बोतल के पानी में नशीला पदार्थ मिला दिया जिसे पीते ही वह बेहोश होकर सीट पर गिर गए। जहरखुरान उनकी जेब से रुपये और मोबाइल फोन लेकर भाग गए। होश आने पर अरविंद ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।