सांगानेर: जयपुर जिले की चाकसू नगर पालिका में पुलिस का फ्लैग मार्च, मतदाताओं को निडर होकर मतदान करने का दिया संदेश
जयपुर जिले की नगर पालिका क्षेत्र चाकसू में प्रथम चरण में कल 9 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर मतदान से एक दिन पूर्व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। जयपुर डीसीपी दक्षिण राज ऋषि के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।