दुमका: रामगढ़ थाना के कासा चला गांव में एक युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, उसे PJMCH में भर्ती कराया गया
Dumka, Dumka | Dec 18, 2024 आज बुधवार को दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कासा चला गांव में एक युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए दिन के 3:30 बजे के करीब दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।