दुमका: दुम गांव में बाइक सवार 3 अपराधियों ने हथियार के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूटे ₹85,000
Dumka, Dumka | Dec 18, 2024 आज बुधवार को दिन के 11:30 के करीब दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुम गांव में बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से ₹85000 लूट लिए। घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से चलते बना। सूचना के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी कुमार सत्यम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है।