दुमका: तालझारी थाना के हेठतीनघरा गांव से 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार, DSP मु. ने की प्रेस वार्ता
Dumka, Dumka | Dec 18, 2024 आज बुधवार को शाम 5:00 के करीब दुमका समाहरणालय स्थित एसपी सभा कक्ष में डीएसपी मुख्यालय ने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि कल मंगलवार की शाम में पुलिस को सूचना मिली कि तालझारी थाना क्षेत्र के हेठतीनघरा गांव के समीप कुछ युवक एकत्रित होकर साइबर अपराध की घटना को अंजाम देने की फिराक में है।