दुमका: दुमका के इंडोर स्टेडियम में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Dumka, Dumka | Dec 18, 2024 आज बुधवार को दिन के 11 बजे से दुमका के इंडोर स्टेडियम में दुमका पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की शुरुआत हुई जो दोपहर बाद तक चला। डीजीपी के निर्देश पर दूसरी बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नगर थाना सहित कुल 8 थाना और ओपी की पुलिस मौजूद रही। संबंधित थाना से लोग समस्या के समाधान की आश में यहां पहुंचे थे।