दुमका: दुमका के इनडोर स्टेडियम में कल जनशिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन, दुमका पुलिस द्वारा
Dumka, Dumka | Dec 17, 2024 *जन समस्याओं व शिकायतों के समाधान हेतु कल दिनांक 18 दिसंबर को दुमका पुलिस की ओर से जनशिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन इंडोर स्टेडियम, दुमका में सुबह 11 बजे से आयोजित की गयी है जिसमे नगर थाना, मुफ्फसिल थाना, दिग्घी op, काठीकुंड थाना, गोपीकांदर थाना, मसानजोर थाना, मसलिया थाना, टोंगरा थाना से सम्बंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा