लातेहार: बरवाडीह के मंगरा, कचनपुर व उकामाड़ में जल्द होगा अंडरपास का निर्माण: मनिका विधायक रामचंद्र सिंह
बरवाडीह। मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयास का सार्थक परिणाम देखने को मिल रहा है। विधायक की पहल पर धनबाद रेल मण्डल के बरकाकाना- बरवाडीह सीआईसी सेक्शन अंतर्गत उकामाड़, मंगरा और कंचनपुर में लिमिटेड हाइट सर्वे या फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य की मांग को रेलवे द्वारा स्वीकार कर लिया गया है विधायक लगातार इसके लिए प्रयासरत थे।