रैपुरा: कल्दा गांव के अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरी एक बाइक, 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल; आए दिन इस मोड़ पर होते हैं हादसे
Raipura, Panna | Jun 7, 2025 पन्ना जिले के कल्दा गाँव के समीप स्थित वह कुख्यात “अंधा मोड़” एक बार फिर हादसों का गवाह बना, जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक मुकेश आदिवासी उम्र-27 व धीरेंद्र आदिवासी उम्र- 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।