राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को उद्योग संबंधी स्थाई समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में उद्योगों का विकास उद्योगों की समस्या और समाधान को लेकर चर्चा हुई। सांसद ने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बैठक की जानकारी व तस्वीरें साझा की है।