बड़ौद: बड़ौद में गुर्जर समाज ने निकाली शोभायात्रा,मनाया देवनारायण का जन्मोत्सव,बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद, जगह-जगह हुआ स्वागत।
आगर जिले के बडौद में आज सोमवार भादवा माह की छट को गुर्जर समाज द्वारा भगवान हरि विष्णु के अवतार लोक देवता श्री देवनारायण भगवान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समाज द्वारा भगवान देवनारायण की शोभायात्रा बेंड बाजों के साथ नगर में निकाली गई। जो मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर सुभाष मार्ग बस स्टैंड ,हाटपुरा बाजार ,कंकाली चोक, गांधी चोक होती हुई मंदिर पहुची।