निवाई: बड़ा बाजार स्थित नामदेव समाज मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Niwai, Tonk | Sep 10, 2026 गुरुवार की दोपहर करीब 3:00 बजे महिला मंडल द्वारा बड़ा बाजार स्थित श्री नामदेव मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की अलौकिक श्रृंगार से सुसज्जित झांकी सजाई गई। भजनों की धुनों पर महिलाओं ने जमकर भक्ति नृत्य किया। कार्यक्रम में चंद्रकला खंडेलवाल नितु टेलर,मधु टेलर,नीतू टेलर, ललित टेलर, मंजू नामदेव, मौजूद रही