कुमारखंड: सुखासन वार्ड दो में ज़मीन विवाद पर हुई मारपीट, बुजुर्ग महिला घायल
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के रानी पट्टी सुखासन वार्ड दो में शनिवार को दिन के करीब ग्यारह बजे पूर्व के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।