परिहार: फुलकाहा में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले युवक की पहचान हुई
भूतही थाना क्षेत्र के फुलकाहा में बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की पहचान हो गई है। व्यक्ति की पहचान सोमवार को 2:00 हुई है। बताया गया है कि बेहोशी हालत में मिला व्यक्ति मंदबुद्धि है बताया जा रहा है और वह घर से कई दिनों से लापता है उसकी पहचान बेला थाना क्षेत्र के कन्हमा निवासी सुजीत कुमार के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में तफ्तीश कर रही है।