विजयनगर: बिजयनगर थाना पुलिस ने राहगीरों पर तलवार लहराकर डर फैलाने वाले आरोपी श्रवण को किया गिरफ्तार
बिजयनगर थाना पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।थानाधिकारी करण सिंह ने शुक्रवार शाम 7 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।बताया राहगीरों पर तलवार लहराकर डर व्याप्त करने वाले आरोपी श्रवण को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।आरोपी शीतला माता मन्दिर के पास इन्द्रा कॉलोनी बिजयनगर निवासी है।