कोल: RTO के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 12, 2024 थाना बन्ना देवी के RTO के निकट अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिसके चलते ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। मंगलवार को कल्याण सिंह लेकर सवारियां लेने जा रहे थे। RTO पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिसके बाद कल्याण सिंह घायल हुए थे। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।