कोल: मडराक इलाके में लहूलुहान हालत में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | Jun 12, 2024 थाना मडराक इलाके में लहूलुहान हालत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों को निशान पाए गए हैं मृतक युवक के हाथ पर एक नाम गुदा है जिस पर अर्जुन यादव नाम लिखा हुआ है। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस शिनाख्त करने में जुटी।