कोल: पीने के पानी को तरसे लोग, नगर निगम के खिलाफ जताया रोष, मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | Jun 11, 2024 क्षेत्रीय लोगों को पीने के पानी की समस्या कई दिनों से हो रही है। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों के द्वारा नगर निगम, जल विभाग एवं क्षेत्रीय पार्षद को की जा चुकी है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसकी वजह से क्षेत्रीय लोगों के द्वारा मंगलवार करीब 6:00 बजे नगर निगम के खिलाफ अपना रोष जताया है।