कोल: घर के बाहर खड़े युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, दो लोग हुए घायल, मामला थाना सासनी गेट क्षेत्र का है
Koil, Aligarh | Jun 12, 2024 घर के बाहर खड़े युवक पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जब युवक को उसका चाचा बचाने आया तो उक्त दबंग लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर डाली। जिसकी वजह से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संदर्भ में युवक के द्वारा बुधवार करीब 8:00 बजे संबंधित थाने में उक्त दबंग लोगो की शिकायत की है।