कोल: सासनी गेट क्षेत्र में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी ने अपनी ही कम्पनी के कर्मचारी पर लगाए चौथ वसूली करने का आरोप
Koil, Aligarh | Jun 12, 2024 प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाले एक युवक को कंपनी के पूर्व सुपरवाइजर ने हर महीने चौथ देने की बात कही है। युवक ने कहा कि इस बात से इनकार किया तो उक्त पूर्व सुपरवाइजर युवक को झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। इस संदर्भ में युवक के द्वारा बुधवार करीब 9:00 बजे संबंधित थाने में उक्त पूर्व सुपरवाइजर के खिलाफ शिकायत की है।