कोल: अवतार नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया 5 लाख न मिलने पर हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Jun 12, 2024 थाना सासनी गेट के अवतार नगर में विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। 27 वर्षीय विमलेश की शादी 6 वर्ष पूर्व बुलंदशहर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कारोबार करने के लिए 5 लाख की मांग करते थे जिसको लेकर विमलेश को प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार को 5 लाख न मिलने पर पति ने गला दबाकर हत्या कर दी।