पलिया: भीरा कोतवाली परिसर में आगामी होली, रमजान व अन्य त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन, दिए गए जरूरी दिशा निर्देश
लखीमपुर खीरी जिले की भीरा कोतवाली परिसर में आगामी होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे ने की। उन्होंने दोनों समुदायों के संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है तो रमजान इबादत और संयम का पवित्र महीना है।