हाथरस: 113 वें प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के संगीत सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर रॉयल रिच होटल में की गई प्रेसवार्ता
हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित रॉयल रिच होटल में 113 वें प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के संगीत सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर संयोजक सौरभ शर्मा ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक ने बताया के 27 सितंबर को मेला पंडाल में रात 8:00 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। बॉलीवुड एक्टर्स व हरियाणवी सिंगर आकर्षण का केंद्र रहेंगें।