हाथरस: हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद पीड़ित परिजनों ने कुशवाहा समाज के लोगों के साथ SP से आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई
हाथरस के एक स्कूल के हॉस्टल में संचालक द्वारा एक छात्र की हत्या की गई थी। छात्रा की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों ने कुशवाहा समाज की सैकड़ो लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।