हाथरस: गांव हतिसा पुल के पास पुरानी पेंशन बहाली को लेकर समस्त कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, प्रधानमंत्री को दिया ज्ञापन
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव हतिसा पुल के पास आज दिन बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर समस्त सरकारी कर्मचारी गरजे! कलेक्ट्रेट में जाते समय अपने हाथों में तफ्ती लेकर सैकड़ो की संख्या में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करो के नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया है! इसी क्रम में जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन भी सोपा गया है!