धनरुआ: धनरूआ में खेत की पटवन के दौरान बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, गांव में मातम
धनरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरामपुर पंचायत के अमरपुरा (बलवा पर टोला) में मंगलवार देर शाम खेत में धान की फसल की पटवन करने गए दो युवकों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलवा पर टोला निवासी बिलेंद्र बिंद (23) और मनोज बिंद (32) के रूप में हुई है। करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। हादसे के बाद गांव में मा