कोडरमा: सुभाष चौक के समीप वर्कशॉप से लोहा चोरी मामले में कबाड़ी दुकानदार और तीन चोर गिरफ्तार
तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप चौहान इंजीनियरिंग वर्कशॉप से लोहा चोरी करने के मामले में तिलैया पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसमें तिलैया के बाईपास रोड साईं आयरन फैक्ट्री के समीप निवासी कबाड़ी दुकानदार पिंटू कुमार साव पिता स्व.छोटेलाल साव, जयनगर थाना क्षेत्र के सिंगारडीह निवासी नितेश कुमार, बबलू कुमार और सूरज कुमार यादव शामिल है।