कोडरमा: कोडरमा जिले के चिकित्सकों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी मामले में डॉक्टर कुमार सौरव को IMA से किया गया निष्कासित
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की एक बैठक गौशाला रोड स्थित महावीर चिल्ड्रन हॉस्पिटल में संपन्न हुई। बैठक में जिले के अधिकांश चिकित्सक ने हिस्सा लिया। बैठक में डॉक्टर कुमार सौरभ के द्वारा जिले के चिकित्सकों के विरुद्ध लगातार सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आईएमए संगठन से निष्कासित कर दिया गया।