कोडरमा: सरकारी संस्थाओं के निजीकरण पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर सीटू ने समाहरणालय में किया धरना प्रदर्शन
सभी सरकारी संस्थाओं का निजीकरण पर रोक लगाने को लेकर देशव्यापी मांग दिवस मांग दिवस के तहत समाहरणालय पर धरना प्रदर्शन किया गया. इससे पूर्व कोडरमा बाजार से जुलूस निकाला गया जो जिला समाहरणालय पर पहुंचकर प्रदर्शन व सभा में तब्दील हो गया. मुख्य वक्ता सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पहले ही मौजूदा श्रम कानूनों को कमजोर कर दिया है।