कोडरमा: तिलैया बस्ती में घर की छत पर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो बच्चियां घायल,सदर अस्पताल में इलाज के बाद रिम्स रेफर
तिलैया थाना क्षेत्र के तिलैया बस्ती में बुधवार को हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दो बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों की पहचान मरकच्चो निवासी परिमल सिंह की 9 वर्षीय पुत्री पीहू कुमारी और बिहार के हरदिया निवासी मनीष सिंह की 9 वर्षीय पुत्री रूही कुमारी के रूप में हुई है। घायलों के परिजनों ने बताया कि घर में एक रिश्तेदार की शादी थी।