सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ में प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला, किसानों को रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करने की दी गई सलाह
किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, सिकंदराऊ में कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति, हाथरस की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के साथ-साथ मिट्टी, जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया