डग: जाजनी गांव में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हुई मौत, संदिग्ध मौत का मामला दर्ज
Dug, Jhalawar | Jun 20, 2024 जाजनी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर संदिग्ध मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने बताया कि आवर पीएचसी से फोन पर सूचना मिली थी कि जाजनी निवासी रवीना कुंवर ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया मामले की जांच उपखंड अधिकारी को सौंप दी गई है।