डग: भवानीमंडी मे पुलिस ने 1 किलो 970 ग्राम गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Dug, Jhalawar | Jun 15, 2024 भवानीमंडी में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 970 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया, तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। थानाधिकारी ने बताया कि टीम ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ आरोपी रोड सिंह को गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।