डग: मिश्रौली थाना परिसर में ईद उल अजहा को लेकर सीएलजी बैठक हुई आयोजित
Dug, Jhalawar | Jun 16, 2024 मिश्रोली थाना परिसर में ईद उल अजहा को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता थानाधिकारी बजरंगलाल मीणा द्वारा की गई। सभी को त्यौहार शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे से मनाने की बात की गई।क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ने के कारण पूरे कस्बे में पहरेदार लगाने, तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही करने पुरानी पुलिस चौकी की साफ सफाई करने पर चर्चा की गई।