डग: डग में संथारा धारण कर आराधिका श्रेया ने देह त्यागी, 4 साल से थी कैंसर से पीड़ित
Dug, Jhalawar | Jun 19, 2024 डग कस्बे की बेटी श्रेया जैन ने संलेखना संथारा लेने के तीन दिन बाद देह त्याग दी, वह 4 साल से कैंसर से लड़ रही थी। असाध्य पीड़ा का सहन करते हुए भी वह आध्यात्मिक की तरफ बढ़ गई। अपने माता-पिता के समक्ष संलेखना संथारा तथा दीक्षा लेने की इच्छा जताई जिस पर संजय प्रभा महाराज सा ठाणा द्वारा संलेखना करवाई गई। देवलोकगमन होने के पश्चात ढोल यात्रा निकालकर अंतिम विदाई दी।