डग: मिश्रोली कस्बे में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया ईद उल अजहा का त्यौहार
Dug, Jhalawar | Jun 17, 2024 मिश्रोली में सोमवार को ईद उल अजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। जुलूस नई आबादी मस्जिद से शुरू हुआ जो डग रोड़ होते हुए पुन:नई आबादी मस्जिद पहुंचा जहां मौलाना शाहरुख मोहम्मद द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गई। इसके बाद देश में अमन चैन की दुआ मांग नमाजियों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारक बाद दी। फिर घर जाकर कुर्बानी दी। कुर्बानी का यह दौर 3 दिन तक चलेगा।