डग: मिश्रोली में कम वोल्टेज की समस्याओं के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त, अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान
Dug, Jhalawar | Jun 18, 2024 मिश्रोली में कम वोल्टेज की समस्याओं के चलते मंगलवार को ग्रामीणों ने पावर हाउस में जाकर रोष व्यक्त किया।ग्रामीणों ने बताया कि डग भवानीमंडी रोड़ पर स्थित कब्रस्तान के पास विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिसमे क्षमता से अधिक विद्युत कनेक्शन जुड़े है। अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिन व रात में दो से चार घंटे तक की बिजली गुल रहती है