उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के फतेह नगला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 50 वर्षीय किसान खेमकरन की ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, खेमकरन पुत्र मेवाराम अपने घर पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला अवनीश वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने खेमकरन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण किसान की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंचे परिवार के तीन अन्य लोग भी हमले में घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया और सीओ बिल्सी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी ग्रामीण के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
.
.
.
.
#Budaun #UPNews #CrimeNews #Wazirganj #BreakingNews #बदायूं #उत्तरप्रदेश #किसानकीहत्या #वजीरगंज #क्राइमन्यूज #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 14, 2026